कुछ कहने -सुनने,समझने-समझाने
की सारी बातें,
यहीं छोड़ दें तो अच्छा है ।
दुनिया की उलझी हुई रस्में,
रिश्तों और व्यवहारों का हिसाब-किताब
इनसे किसी का कुछ
कभी अच्छा हुआ है भला।
व्यर्थ बातों में क्यों उलझना
सबके अपने-अपने स्वर्ग और नर्क हैं
अपनी वैतरणी खुद ही
पार करता है इन्सान ।
अक्सर हम दुनिया देखते हैं,
उसके जैसा बनने की कोशिश करते हैं,
सबके पीछे चलते हैं;
और इसी अनुकरण की चक्की में
धीरे-धीरे पिसते हैं।
शायद बेहतर हो कि
हम एक-दूसरे से बात तो करें,
मगर अपने मन की भी सुने,
और उस शोर से दूर रहें
जो केवल भ्रम पैदा करता है ।
***
मैं आपकी भावनाओं एवं विचारों से सहमत हूँ मीना जी। अंत में जो बात आपने कही है, वह आत्मसात करने योग्य है।
जवाब देंहटाएंआपकी सारगर्भित प्रतिक्रिया से सृजन सार्थक हुआ । सादर नमस्कार सहित हार्दिक आभार जितेन्द्र जी !
जवाब देंहटाएं