Copyright

Copyright © 2026 "मंथन"(https://www.shubhrvastravita.com) .All rights reserved.
ताँका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ताँका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 19 जुलाई 2021

प्राकृतिक सुषमा【ताँका】

भोर की वेला

सुरभित कुसुम

मृदु समीर

हिमाद्रि आंगन में

नैसर्गिक सुषमा


सावन भोर

धरती के पाहुन

धूसर घन

उतरे अम्बर से

छम छम बरसे


मध्याह्न वेला

बाँस के झुरमुट

मंद बयार

बौराई सी चलती

सरगम बजती


सिंदूरी जल

कर में पतवार

नैया में मांझी

लहरों का गर्जन

बड़ी दूर किनारा


★★★




गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

"ताँका"

'ताँका' 

मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास 'गोदान' के कथा नायक 'होरी' और उसके जैसी जिन्दगी जीते किसानों की मनस्थिति पर मन में उपजे भावों को अभिव्यक्त करने का एक प्रयास -

(1)

पूस की रात
देह में ठिठुरन
गिरता पाला
ठिठुरता अलाव
सोचों में डूबा मन

(2)

सर्दी या गर्मी
करता रखवाली
निज स्वप्नों की
श्रम सार्थक होगा
धनखेत खिलेगा

(3)

दुविधा भारी
बढ़ती महंगाई
मंडी की मंदी
दो पाटों में उलझी
पिसती सी जिन्दगी


★★★

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

तांका

शाश्वत आभा
मनस्वी नगपति
आदि सृष्टि सी
स्वर्णिम रश्मियां
सौन्दर्य स्थितप्रज्ञ

मानस-सर
अमृत सम अम्बु
निर्बन्ध मुक्त
सुषमा नैसर्गिक
दृग-मन विस्मित

पुष्प गुच्छ सी
सुवासित मधुरम्
विबुध धरा
हिमगिरि आंचल
प्रकृति अनुपम

★★★★★

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

“पुष्प” (तांका)


फूलों की बात
जब छिड़ ही गई
लम्बी चलेगी
अनुराग जगाते
आकर्षित करते

बेला के फूल
मादक सी महक
श्वेताभ आभा
श्रृंगारित वेणियाँ
सजती  युवतियाँ

मनमोहक
भरे राग उर में
ओस में भीगी
कलियाँ गुलाब की
चक्षु तृप्ति भरती

तारों की छाँह
चाँदनी में झरते
हरसिंगार
उडुगण के जैसे
वसन वसुधा के

xxxxx

बुधवार, 28 नवंबर 2018

"उलझन"(तांका)

पीर पराई
समझो तो समझे
तुम्हें खुद के
सुख-दुख का साथी
जीवन अनुरागी

मन ये मेरा
अभिव्यक्ति विहीन
भ्रम मोह के
मुझ से न सुलझें
उलझे से बंधन

कुछ ना कहो
नयन बोलते हैं
मन की वाणी
बिन बोले कहते
अनसुलझी बातें
मन दर्पण
घट घट की जाने
जानी अंजानी
सुख-दुख की बातें
कितनी फरियादें

    XXXXX

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

"प्रभात वेला” ( तांका )

( 1 )
उजली हँसी
खन खन खनकी
सुन के लगा
भोर वेला में कहीं
कलियाँ सी चटकी

( 2 )

एक टुकड़ा
सुनहरी धूप का
छिटक गया
मन के आंगन में
चपल हिरण सा

( 3 )

बिखर गई
अंजुरी भर बूँदें
ओस कणों की
धुली धुली निखरी
कलियाँ गुलाब की

XXXXX

गुरुवार, 17 मई 2018

"गुफ्तगू" (ताँका)

    ( 1 )
समय चक्र
कुछ पल ठहरे
तो मैं चुन लूं
स्मृतियों के  वो अंश
छूटे है यहीं कहीं
       ( 2 )
वक्त के साथ
निश दिन चलते
थका है मन
प्रतिस्पर्धी होड़ से
रूक कर सुस्ता लूं
     ( 3 )
मेरे अपने
तेरा हाथ पकड़
चलना चाहूं
एक नई डगर
बन के सहचर
     (4 ) 
गर खो जाए
दुनिया की भीड़ में
दीप यकीं का
प्रज्जवलित रखें
मन के आँगन में

     XXXXX

गुरुवार, 22 मार्च 2018

अहसास” (तांका)

जब रूह से
कोरे कागज पर
उतरते हैं
मूक अहसास तो
कहानी बनती है

बिन बोले ही
महसूस करे जो
अनसुलझे
मन के जज्बात तो
कहानी बनती है

अहसास हैं
संवेगों का दरिया
सुगमता से
बंधे मन छोर तो
कहानी बनती है

XXXXX

गुरुवार, 8 मार्च 2018

"तांका" (उलाहना)

(1)

क्यों तुम्हें नेह
जताना पड़ता है
समझो कभी‎
बातें अपने आप
मेरे अन्तर्मन की

    (2)

यूं तो तुमसे
कोई गिला नही है
बिना बताये
खामोशियों के पुल
दूरी बढ़ा‎ देते हैं

   xxxxx

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

"ताँका"

"पतझड़”

नव पल्लव
विकसे तरु शाख
जीर्ण से पात
झरे विटप गात
पतझड़ के बाद

  किसान”

मुँह अँधेरे
किसान चल दिया
खेतो की ओर
जी तोड़ मेहनत
नतीजा मुट्ठी भर
   
xxxxxxx