फूलों के भरम में बोता बबूल
काँटे की चुभन से रोता हूँ मैं
तैरना मैं जानता नहीं
भंवर में पैर रोपता हूँ मैं
ढूँढता हूँ पहचान अपनी
अनचीन्हें बोझ ढोता हूँ मैं
हूँ अपनी आदत से मजबूर
सपनों में बहुत खोता हूँ मैं
दर्द के दरिया में डूबा हुआ
हँसने की बहुत सोचता हूँ मै
***
