होली के त्यौहार पर, बढ़ती कीमत देख ।
घनी घटा सी घिर गई, आकुलता की रेख ।।
जीवन-यापन प्रश्नचिन्ह, हाल हुए बेहाल ।
सुरसा मुख सी बन गई, महंगाई विकराल ।।
साल भर से झेल रहे, कोरोना की मार ।
अंक गणित के आकड़ें, मंदी में बेकार ।।
रंग अबीर गुलाल अब, बीते युग की बात ।
बस दो ग़ज का फासला, होली की सौगात ।।
मैं अपनी इतनी बड़ी, मुझ सम कोऊ नाहि ।
मानव मन ऐसे बसी, ज्यों कुंभी जल माहि ।।
***