Copyright

Copyright © 2026 "मंथन"(https://www.shubhrvastravita.com) .All rights reserved.
संस्मरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संस्मरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 6 जुलाई 2017

“एक घटना”

अक्सर महत्वपूर्ण दस्तावेज या कोई प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरते हैं तो एक प्रश्न होता है -- “कोई शारीरिक‎ पहचान”‎ और हम ढूंढना शुरू कर देते हैं‎  माथे पर ,हाथों पर या घुटनों पर लगे चोट के निशान जो प्राय: सभी के मिल ही जाते है और याद‎ आती है उस से जुड़े घटनाक्रम की। मैं भी इन बातों से अलग नही हूँ बल्कि “बिना देखे चलती है ।” का Tag साथ लेकर चलती थी । जाहिर सी बात है चोटों के निशान भी ज्यादा ही लिए घूमती हूँ ऐसे में एक घटना अक्सर मेरी आँखों के सामने अतीत से निकल वर्तमान‎ में आ खड़ी होती है जो कभी हँसने को तो कभी इन्सान की स्वार्थपरता पर सोचने को मजबूर करती है।
                                           एक बार  किसी जरुरी काम से निकली सोचा बेटे के स्कूल से आने से पहले  काम पूरा करके घर आ जाऊँगी। आसमान में बादल थे मगर इतने भी नही कि सोचने पर मजबूर करे कि घर से निकलना चाहिए कि नही। मगर वह महिना सावन का ठहरा घर वापसी के दौरान ताबड़-तोड़ बारिश शुरू …, घर पहुँचने की जल्दी कि बेटा स्कूल से निकल गया तो पक्का भीग रहा होगा इसी सोच में कदम रूके नही , थोड़ी सी दूरी पर घर है पहुँच ही जाऊँगी। घर से थोड़ी  दूरी पर चौराहा था जहाँ ढलान भी था और बीच से क्रॉस करती  नाली भी। वहाँ पानी का बहाव ज्यादा ही था। मैनें देखा वहाँ एक कोने में हाथों में थैले लिए तीन औरतें भीगती खड़ी हैं। मैं चलते हुए सोच  रही थी --’भीग तो गई अब क्यों खड़ी हैं‎ बेवकूफ कहीं की ।’
                        धड़ाम ….., मैं चारों खाने चित्त ….., नाली में मेरा पैर जो अटक गया था । मैं संभलकर खड़ी होने की कोशिश कर रही थी  कि कानों में आवाज  गूंजी----”ऐ …,जल्दी से आ जाओ! नाली यहाँ पर है।” और वे लगभग मेरे आसपास की जगह को फलांगती हुई आगे निकल गईं और अपने छीले हुए घुटने और हथेली के साथ लड़खड़ाती हुई‎  मैं अपने घर की ओर। बरसों बाद भी  मैं उस बात को याद करती तो तय नही कर पाती उनकी स्वार्थपरता को क्या नाम दूँ ।

                     ×××××××××

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

"तुम"

ऐसा नही कि कभी तुम्हारी याद‎ आई  ही नही , आई ना.., जब कभी किसी कशमकश में उलझी , कभी खुद के वजूद की तलाश हुई । सदा तुम्ही तो जादू की झप्पी बनी , कभी फोन पर , तो कभी प्रत्यक्ष‎ रूप‎ में । तुम , तुम हो इसका अहसास सदा तुम्हारी अनुपस्थिति में‎ हुआ जटिल परिस्थितियों‎ में‎ घिरी होने के बाद भी तुम्हारी सधी चाल और चेहरे को देखकर  यही लगा कि तुम्हें यकीन है कि कैसे पार पाना है विषम और कठिन परिस्थितियों‎ से ।

                                     मैं जब भी परेशान हुई सदा तुमने‎ हौंसला दिया मुझे सदा यही  लगा कि हर समस्या का हल है तुम्हारे पास । मैं तुम‎ से कुछ कहूँगी अगले ही पल तुम जैसे कोई जादुई छड़ी घुमाओगी और परेशानी फुर्र से उड़ जाएगी पक्षी‎ की तरह । बचपन से बड़पन तक सदा अलाहद्दीन का चिराग समझा तुम्हे , कल पहली बार कहा तुम‎ से --- ‘अगले जन्म में …., यदि होता है तो मैं‎ तुम्हारा‎ ही कोई भाई- बहन‎ बन कर तुम जैसा बन कर जीना चाहूँगी ।’

                                  हँसते हुए मानो यह भी तुम्हें पता हो तुमने कहा था ---- ‘ देखो ऊपर वाले ने जो करना है वो उसे ही करने दो वो उसी काम है हम सीमाओं में बँधे प्राणी हैं‎ । और हाँ तुम कहाँ आज भावनाओं में बह रही हो तुम्हारी अपनी सीमाएँ और बंधन हैं  याद है ना देशों की अपनी अपनी सीमाएँ होती हैं सभी अपनी सीमाओं में रहे तो अच्छा है ।’

                        मेरे मोह को सीमाओं में बाँध कर कितनी सहजता और निर्लिप्तता के साथ सब कुछ दरकिनार कर एक सन्यासी की तरह आगे बढ़‎ गई तुम ।

                                        XXXXX