Copyright

Copyright © 2026 "मंथन"(https://www.shubhrvastravita.com) .All rights reserved.
माहिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माहिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 मई 2020

"प्रतीक्षा" 【 माहिया】

नव पल्लव अंकुआये
किसलय पंक्ति देख
सूखे तरु हरषाये

गोकुल की सब गौरी
मिलने कृष्णा से
निकली चोरी-चोरी

महकी पाटल कलियाँ
वृष्टि हुई अब तो
मिल बात करें सखियाँ

मग देख रहे नैना
कब आओगे तुम
चितचोर जरा कहना

बेला - जूही महकी
छलिया है कान्हा
कहती चलती-चलती
🍁🍁🍁

【 चित्र-गूगल से साभार】

रविवार, 9 दिसंबर 2018

"अन्तर्द्वन्द्व" (माहिया)

कुछ तीखी लगती  हैं
लोगों की बातें
लगने पर दुखती हैं

तुम से कुछ कहना है
हो चाहे कुछ भी
बस यूं ही रहना है
चल आगे बढ़ते हैं
करना क्या है अब
बस राह पकड़ते हैं

करनी अपने मन की
सुर  सबका अपना
अपनी अपनी ढफली

कब कितना याद करूँ
उलझन है खुद की
मैं कौन राह गुजरूँ

    ✍️ -------- ✍️

बुधवार, 14 नवंबर 2018

'समझाइश' (माहिया)

कुछ गुजरे दिन दीखे
तुम से मिलने पर
विकसे कमल सरीखे


अपनी नेह कहानी
जानी पहचानी
लगती सरल सुहानी


ऐसे कुछ ना सोचो
कुछ पल रह कर चुप
सब सुन कर कुछ बोलो


रेशम के धागे हैं
जग के रिश्तों में
कितनी ही गांठें हैं
_____________

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

"माहिया" ( स्वीकारोक्ति )

(1) बचपन कब बीत गया
इस के जाने से
मन मेरा रीत गया

(2) मैं तो बस ये जानूं
तुम को  ही अपना
सच्चा साथी मानूं

(3) लम्बी बातें कितनी
नापूं तो निकले
गहरी सागर जितनी

(4) मैं याद करूं क्या क्या
बीच हमारे थीं
सौ जन्मों की बाधा

(5) छोटी छोटी बातें
अब लगती हैं सब
जन्मों की सौगातें

XXXXX