जी चाहता है...
अपनी तूलिका में
लेकर सातों रंग
रंग दूं कोरे कैनवास
भर दूं..
शब्दों की गागर से
भावशून्य सागर
खोज लूं..
सृष्टि- रहस्य
हो जाऊँ…
अपरिचित से परिचित
निर्बल से सबल
मगर..
जानती हूँ
मैं भी इतना
आसान कहाँ ..
लक्ष्य भेदना
अर्जुन नहीं
मैं ...
कर्ण जैसा कुशल धनुर्धर
बनना चाहती हूँ
अपनी राह में आए कंटक
बस...
खुद हटाना चाहती हूँ
***